Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : घर में घुस गया अनियंत्रित डम्पर

Gonda : घर में घुस गया अनियंत्रित डम्पर

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरु पुरवा में सोमवार को दोपहर बाद एक अनियंत्रित डम्फर के सड़क किनारे बने मकान से टकरा जाने के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में डम्पर चालक व खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद गोंडा से लखनऊ राजमार्ग पर एक 14 चक्का का डम्फर जा रहा था। गुरुपुरवा गांव के पास वह अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। परिणाम स्वरूप डम्पर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक व खलासी भी घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मौके पर शांति बनी हुई है। संयोगवश अन्य किसी को चोट नहीं आई है।

यह भी पढें : अपराधियों को अदालत से सजा दिलाओ, इनाम पाओ-DIG

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular