Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए 40 नामांकन

Gonda : ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए 40 नामांकन

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के 12 विकास खण्डों में एक ग्राम प्रधान तथा 36 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव प्रक्रिया आज शुरू हो गई। कर्नलगंज विकास खण्ड के कटरा शहबाज पुर में प्रधान पद पर ओबीसी वर्ग के तीन लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। डीएम ने रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 36 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके सापेक्ष 31 रिक्त पदों पर एक-एक तथा रुपईडीह के मंगल नगर, मुजेहना के भोरहा तथा झंझरी के जमदरा ग्राम पंचायत में दो-दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। बभनजोत विकास खण्ड के दो ग्राम पंचायतों में सदस्य के रिक्त पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच में पर्चे वैध पाए जाने के बाद 31 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। जहां एकाधिक नामांकन हुए हैं, वहां यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो चार अगस्त को मतदान कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय नारायण ने बताया कि मतगणना पांच अगस्त को कराई जाएगी।

यह भी पढें : वर्षा सिंह ने साझा किया LBS को सर्वश्रेष्ठ कालेज बनाने का रोडमैप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular