Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित

Gonda : ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित

संवाददाता

मनकापुर, गोंडा। ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की संयुक्त रूप से एक दिवसीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण का कार्यक्रम एपी इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें मनकापुर ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों की सक्रिय प्रतिभागिता रही। संगोष्ठी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए शासन की मंशानुरूप मिशन कायाकल्प के सभी बिंदुओं के आधार पर परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त करने को कहा। प्रधानाध्यापकों को भी नेतृत्व कौशल विकसित करने का मूलमंत्र बीएसए द्वारा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गयी। जय प्रकाश शुक्ला व जितेंद्र वर्मा द्वारा क्रमशः ’मिशन कायाकल्प’ व ’डीबीटी’ की उपयोगिता व आवश्यकता पर व्यापक चर्चा की गयी। स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य के रूप में उपस्थित कमलेश पाण्डेय ने निपुण भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों व लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित प्रतिभागियों से यह अपेक्षा की कि हम सब अपने बेहतर शिक्षण-अधिगम के आधार पर अपने विद्यालय को ’निपुण विद्यालय’ बनाने के प्रति कृत संकल्पित होकर कार्य करें। कंपोजिट विद्यालय दलीप पुरवा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संगोष्ठी का सफल संचालन गिरीश कुमार पाण्डेय द्वारा व आभार ज्ञापन एआरपी ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया। कंपोजिट विद्यालय महेवागोपाल, कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा तथा प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोट के छात्र-छात्राओं द्वारा योग, आसन, समूह नृत्य व एकल नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगोष्ठी में प्रधानाचार्य एपी इंटर कालेज विजय प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय, सदस्य जिला पंचायत जनार्दन प्रसाद वर्मा एवं एडीओ (पंचायत) गणेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, धूपेंद्र कुमार मिश्र, देव प्रकाश पाण्डेय, रघुराज वर्मा, रमाकांत, मयंक मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, बलिजीत सिंह कनौजिया, मनीष वर्मा, स्नेहलता उपाध्याय, संगीता सिंह, विश्वनाथ यादव, राम सजीवन शुक्ला, शिव नरायन पाण्डेय, शशिबाला द्विवेदी, सुनीता सिंह, अंगद प्रसाद, त्रिपुरेश त्रिपाठी, विजय प्रकाश सिंह, भगवानदीन मिश्रा, रवीन्द्र कुमार, अमित पाण्डेय, झिन्नू प्रसाद पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, मनसब अली, फिरोज अहमद, चांद अली, मंजू तिवारी, नीलम देवी, संगीता पी, राजेन्द्र तिवारी, राजकपूर सिंह, घनश्याम सिंह, प्रवीण मिश्रा, आदर्श चौबे, सुरेंद्र आर्य, अमरजीत वर्मा, महेश कुमार, अवधेश उपाध्याय आदि ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Gonda : ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित

यह भी पढें : जब CM ने DIG से कहा-कहानी मत सुनाइए, एक्शन बताइए

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular