संवाददाता
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय विकास खंड के ग्राम कुतुबपुर निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ बिक्कू सिंह का सोमवार को लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया। मात्र 35 वर्ष की उम्र में तमाम शोहरत हासिल करते हुए करीब दस वर्ष तक विभाग में सेवा देने वाले आदित्य प्रताप सिंह वर्तमान में हलधरमऊ विकास खंड में तैनात थे। आदित्य प्रताप सिंह के निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया, जहां काफी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
