दो दिवसीय मंडलीय अभ्यास वर्ग का समापन में कार्यकारिणी की घोषणा
संवाददाता
गोंडा। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती का दो दिवसीय प्रादेशिक अभ्यास वर्ग का समापन सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में हुआ, जिसमें समापन में सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने नए पदाधिकारियों को घोषणा की। जनपद बहराइच से अनिल तिवारी को जिला कार्यसमिति सदस्य, दीनदयाल शुक्ला जिला मंत्री, सर्वेश अवस्थी जिला उपाध्यक्ष बृजेश कश्यप जिला कार्यसमिति सदस्य मोती पाल जिला मंत्री जिला उपाध्यक्ष जगदंबा गोस्वामी निर्मल सिंह जिला मंत्री, जनपद बलरामपुर में प्रवीण वर्मा को जिला सहा संगठन प्रमुख, जनपद गोंडा में नीरज मिश्रा को जिला महामंत्री एवं शैलेंद्र मिश्रा को जिला संगठन प्रमुख घोषित किया गया। समापन अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने में सहकार भारती सहायक होगी सहकारी समितियों का गठन कर गॉव में रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों को सहकार भारती की भूमिका एवं कार्यशैली विषय पर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति संस्कृति एवं संस्कार में सहकारिता का समावेश है। सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार ने इसी उद्देश्य को लेकर सहकार भारती का गठन किया। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हिरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सहकारिता आपसी सहयोग का ही स्वरूप है। संस्कार से सहकार के मूल मंत्र को लेकर समाज क्षेत्र में पूरे भारत वर्ष में आर्थिक स्वावलंबन को मजबूती प्रदान करने में सहकार भारती ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वर्तमान में सहकार भारती अपने विभिन्न स्वाबलंबन अभियान के तहत राष्ट्र के विकास में सहायक भूमिका का निर्वहन कर रही है। सहकारिता से जुड़कर व्यक्ति खुद स्वाबलंबी बने। शहद उत्पादन, संयुक्त कृषि, वस्त्र निर्माण, जूट से सामान बनाना आदि अनेकों उदाहरण है, जिसे अपनाकर लोग सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।
सहकार भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा द्वारा समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध करना एवं मजबूत बनाना है। उन्होंने सहकार भारती के सदस्यता अभियान स्वावलंबी भारत अभियान की समीक्षा की। सहकार भारती के विपणन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवम सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में सहकारिता प्राचीन समय से हमसे जुड़ी है। भारतीय समाज की जीवन पद्धति, संगठित समाज, संयुक्त कुटुंब परिवार से सीख सकते हैं कि समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से उन्नत सरलता से बनाया जा सकता है। आधुनिकता के साथ हमारी आवश्यकताएं बदल गई और हम स्वाबलंबन की दिशा से भटक गए। उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष सिंह ने कहा कि युवाओं को भारत सरकार की युवा सहकार योजना से जुड़कर अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर ऐसा माध्यम है। देवीपाटन मंडल के विभाग संयोजक रवि प्रताप सिंह ने कहा कि सहकार भारती के सभी जनपदों के पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग को सफल बनाने में सहयोग रहा है। सहकार भारती आगामी सहकारिता चुनाव में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेगी। इस हेतु प्रदेश नेतृत्व सहयोग प्रदान करे। मंडलीय अभ्यास वर्ग में विभाग प्रचारक सुरजीत, जिला प्रचारक आकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य डा. ओपी मिश्र, बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदा कांत पांडेय, सहकार भारती के मोहन अवस्थी, अजय सिंह सहित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक शुक्ला ने किया। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित विभाग सह संयोजक संजय कुमार ने किया।

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
