संवाददाता
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को अचानक गौआश्रय स्थल रानीपुर पंचायत के मजरा समदा माफी का निरीक्षण किया। उनके अचानक यहां आगमन से ब्लॉक के अधिकारियों सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने गांव में पहुंचकर गोवंशो को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूसा, पेयजल, नांद, साफ-सफाई, सोलर पैनल, प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री वाल, हरा चारा, पशु आहार, चौकीदार कक्ष, भूसा शेड इत्यादि की जानकारियां ली। सीडीओ ने बैरीकेडिंग व सोलर पैनल एवं अंदर खडंजा लगा न देखकर नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि करीब साल भर पहले परिसर में लगा सोलर वाटर पम्प चोरी हो गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से यह बन्द पड़ा है। इतनी भीषण गर्मी में एक वर्ष से पशुओं के लिए पानी की ब्यवस्था पम्पिंग सेट से की जा रही है। कर्मचारियों अथवा आगन्तुकों के लिए परिसर में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान कमी मिलने वाले बिन्दुओं को यथाशीघ्र दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ रूप् नारायण भारती, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रवीन्द्र राठौर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा इंद्रावती वर्मा, पंचायत सचिव शमीम खान, ग्राम प्रधान छम्मी लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढें : हद से ज्यादा लापरवाही! पूर्व थानाध्यक्ष समेत पांच निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
