जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबलडेकर ट्रेन इस बार गोरखपुर तक चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन पिछले तीन साल से बंद चल रही थी। इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल के यात्री डबलडेकर ट्रेन से दिल्ली पहुंच सकेंगे। बता दें कि लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस कई वर्षों से बंद है। पहले कोहरा फिर कोविड की वजह से ट्रेन नहीं चली। इसके बाद डबल डेकर को सीतापुर के रास्ते दिल्ली तक चलाने की योजना बनी। समय सारणी तैयार की गई। फिर भी संचालन शुरू नहीं हो सका। इसके बाद दस मई से लखनऊ से दिल्ली के बीच फिर ट्रेन चलाने को लेकर दिन और समय सारणी तय किया गया, किन्तु नतीजा सिफर रहा। ऐसे में ट्रेन को एक फिर विस्तार देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। इस बार इसे गोरखपुर तक विस्तारित किए जाने की योजना है। इससे दिल्ली जाने वाले गोंडा और गोरखपुर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जल्द ही समय सारणी और तारीख तय हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई महीने से यह ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली वाया लखनऊ चलने लगेगी।
यह भी पढें : सातवें दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
