जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर कथित रूप से वेश्यावृत्ति में लिप्त दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि एक सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने महिला सीओ, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर स्टेशन रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। जहां कक्ष संख्या छह से नग्न अवस्था में गेस्ट हाउस का प्रबंधक व खुद को मालिक बताने वाले व्यक्ति के साथ दो महिलाएं मिलीं। एक महिला गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात तथा दूसरी संत कबीर नगर जिले की निवासी बताई जा रही है। स्वयं को मालिक बताने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। एसपी के अनुसार, पुलिस को कक्ष से तमाम आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीनों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/7 के तहत अभियोग पंजीकृत जेल रवाना किया गया। हालांकि छापेमारी के तुरंत बाद सीओ द्वारा मीडिया के लिए जारी किए गए वीडियो बयान और 24 घंटे से अधिक समय बाद दर्ज प्राथमिकी में विरोधाभास होने के कारण लोग पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
यह भी पढें : पंचायत में दलित महिला की पिटाई, दो पर एफआइआर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
