जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई ‘सुशासन’ पर कार्यशाला
संवाददाता
गोंडा। ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सुशासन दिवस प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यशाला में बताया कि सुशासन दिवस में सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि समय से कार्यालय में आकर जनमानस की समस्याओं का समाधान करे तथा क्षेत्र भ्रमण भी करे। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या न हो।

कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में ऐसा देखा जाता था कि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय आते थे. लेकिन वर्तमान में सरकार व प्रशासन का यह उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी पात्रता के हिसाब से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए आप सभी अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। गांव में चौपाल लगाकर लोगों तक योजनाएं पहुंचाएं। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग द्वारा संचालित होने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर निर्भर ना रहे। किसी भी काम को करने में वह स्वयं दक्ष हो। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
