Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : गन्ने के खेत में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Gonda : गन्ने के खेत में युवती की लाश मिलने से सनसनी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कल शाम से लापता एक युवती की लाश मंगलवार को गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज यहां बताया कि जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दुफेड़िया गांव में आज सुबह गन्ने के खेत से 21 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार, वह कल देर शाम घर से निकली थी किन्तु वापस नहीं लौटी। लोक-लाज के भय से पुलिस को सूचना दिए बिना वह रात भर खुद उसे खोजते रहे। मंगलवार को पूर्वान्ह गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। एएसपी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर वह मातहत पुलिस अधिकारियों सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम व प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के साथ डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि युवती के शरीर पर प्रत्यक्ष चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतका परिवार में अपने माता-पिता व दो भाभियों के साथ रहती थी। उसके दोनों भाई दुबई में रहते हैं। पिता ने कुछ जमीन भी उसके नाम कर दी थी। इसको लेकर परिवार में थोड़ा विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने युवती संग दुष्कर्म की आशंका जताई है।

Gonda : गन्ने के खेत में युवती की लाश मिलने से सनसनी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular