जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज मध्यान्ह सड़क किनारे खेल रहे चार बच्चों के एक गड्ढे में गिर जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सतिया गांव के डिघिया मजरे में रविवार को मध्यान्ह सड़क किनारे चार बच्चे खेल रहे थे। अचानक वे सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी खोदी गई मिट्टी के गड्ढे में गिर गए और ऊपर से भरभराकर मिट्टी उनके ऊपर गिर गई। परिणाम स्वरूप शिवा (छह) व शिवम (10) पुत्र गण राम जतन उर्फ जालू की मिट्टी में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। साथ में ही खेल रहे गांव के दो अन्य बच्चों पंकज (11) और संजय (12) को भी चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
