अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना अंतर्गत परास पट्टी में धान की रोपाई करने गयी एक लड़की के साथ गाँव के ही युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत पुलिस में की गई है। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि परास पट्टी मझवार के एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी पुत्री धान की रोपाई कर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में गाँव के ही रमेश सिंह पुत्र सुखभान दत्त ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। घर पहुंचकर उसने इसके बारे में परिवार के सदस्यों को बताया। बालिका के पिता की सूचना पर स्थानीय थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढें : धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी दारोगा गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
