प्रदीप पांडेय
गोण्डा। आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण को लेकर इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, विकास आदि विभाग के प्रतिनिधि व विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी तथा स्वयम सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहीं। अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि 16 जनवरी से फर्स्ट फेज में पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगनी है, जिसे लेकर यह तैयारी बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी टीकाकरण पर विचार-विमर्श करते हुए सफलतापूर्वक संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपको बता दें कि आगामी 16 जनवरी को हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन होना है, जिसकी तैयारियां यहां तेज है।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
