Thursday, January 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda - कोरोनाकाल में भी लहराया कंप्यूटर शिक्षा का परचम

Gonda – कोरोनाकाल में भी लहराया कंप्यूटर शिक्षा का परचम

एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को मिला प्रदेश में पहला स्थान

करनैलगंज। कोरोना काल मे कोबिड नियमो का पालन करते हुए नगर में संचालित एकेडमी ऑफ कंप्यूटर लर्निंग को वर्ष 2019 के लिये प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आरजीसीएसएम स्किल्स कोटा द्वारा संचालित इस केंद्र के केंद्र निदेशक अजीत दीक्षित को शानिवार लखनऊ के होटल द होटल मैपललीफ में एक समारोह के दौरान चेयरमैन डॉक्टर केपी सिंह ने आवार्ड देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा यह आवार्ड प्रतिवर्ष ग्रामीण इलाकों में बेहतर कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रदान किया जाता है। इस दौरान तमाम गणमान्य लोगो के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। आवार्ड प्राप्त कर वापस लौटे केंद्र निदेशक का एकेडमी परिवार व प्रशिक्षुओ ने जोरदार स्वागत किया। एकेडमी के प्रशिक्षक रमेश पाण्डेय ने इसे करनैलगंज ही नही बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात बताई। इस दौरान बीपी पांडे, शहजादी, हिना खान, गुफरान, विष्णु, सृष्टि, प्रिंसी अरुन सहित नगर के तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular