संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने अनियमितता के कारण सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानों का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि विकास खण्ड पण्डरी कृपाल के ग्राम पंचायत तुलसीपुर कोड़री के उचित दर विक्रेता अशोक कुमार की उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड रुपईडीह के ग्राम पंचायत कर्मडीह बेलवा के उचित दर विक्रेता रघुराज के दुकान का अनुबन्ध पत्र भी निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों दुकानों की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढें : TB मरीजों की जानकारी दीजिए और पाइए प्रोत्साहन राशि
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
