पक्ष-विपक्ष में द्वितीय स्थान पर रहा एलबीएस डिग्री कालेज
संवाददाता
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता सभागार में अंतर महाविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘सिंगल यूज प्लास्टिक बंद किया जाए’ रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो. बीपी सिह, प्रो. जेबी पाल, प्रो. राम समुझ सिंह निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। सभी प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपना जबरदस्त तर्क दिया। पक्ष में प्रथम स्थान केएनआई सुल्तानपुर के हेमंत पांडेय, द्वितीय स्थान एलबीएस की सौम्या सिंह तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय बभनान की पायल पांडेय तथा एलबीएस के शुभ मिश्रा को मिला। इसी प्रकार विपक्ष में बोलते हुए प्रथम स्थान केएनआई सुल्तानपुर की मंजू शर्मा, द्वितीय स्थान एलबीएस के लखन माथुर तथा तृतीय स्थान आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय बभनान के सूर्य प्रताप ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल में प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चमन कौर, अमित सिंह व डॉ अजीत कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रो. शशिबाला का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय ने विजेता छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों, प्राध्यापक गण, निर्णायक मंडल, संयोजक, कार्यक्रम सदस्य गण को सफल कार्यक्रम हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बैजनाथ पाल ने किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
