Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कुश्ती संघ के चुनाव पर बृजभूषण का बड़ा बयान

Gonda : कुश्ती संघ के चुनाव पर बृजभूषण का बड़ा बयान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज के सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि कुश्ती संघ के चुनाव में सभी पदों पर हमारे पैनल की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मौजूदा समय में 25 इकाइयां हैं और हर इकाई के 2-2 वोट होते हैं। 25 में से 20 इकाइयां खुलकर हमारे साथ हैं। दो राज्य अभी ढुलमुल नीति पर हैं। इस प्रकार, आप सोच सकते हैं कि जीत किसकी होगी। वह शनिवार को बेलसर के एक महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में सांसद ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा, “अध्यक्ष पद के लिए हमारे खेमे के संजय सिंह हैं, जो वाराणसी के रहने वाले हैं और बहुत दिन से कुश्ती में काम करते रहे हैं। हमारे साथ भी काम कर चुके हैं। कुश्ती में लगे हुए हैं। पीएम मोदी के के क्षेत्र से हैं। उनको हमने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। मेरा दावा है कि हमारे पूरे पैनल की जीत निश्चित है। अध्यक्ष हमारे ही गुट का होगा। कह सकते हैं अध्यक्ष किसी प्रदेश और राज्य का नहीं होता है।“
सांसद ने हरियाणा के पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि कुश्ती संघ में हमने काम किया है और आप आज देख रहे होंगे कि हरियाणा के खिलाड़ी जो आरोप लगाए थे, वह आपस में किस तरीके से बिखर गए हैं। किस तरीके से आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। हरियाणा का जब कोई नाम लेता है तो मुझे तकलीफ होती है। हरियाणा में आज भी मेरे समर्थक पहलवानों की संख्या 85 से 90 फीसद है। अगर हरियाणा के पहलवानों का केवल चुनाव करा लिया जाए, तो आप मान के चलिए 90 फीसद वोट हमें मिलेगा। एनजीटी द्वारा दिए गए आदेश पर सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्य है क्योंकि मेरे परिवार का किसी बालू के काम से कोई लेना देना नहीं है। जहां तक मुझे पता लगा है जो आदमी शिकायतकर्ता है, उस नाम का कोई शिकायत कर्ता ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है कि शिकायतकर्ता की पहचान होनी चाहिए और इस प्रकरण में शिकायतकर्ता कोई नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी शिकायत कर्ता ने पहले भी यहां पर पहले भी शिकायत दी थी और उसकी जांच हो गई थी। जहां तक मुझे लगता है यहां पर रिपोर्ट भी लग गई थी। अब उसने एनजीटी में शिकायत कर दी तो अब क्या कहा जाए। ये दुर्भाग्य है कि जब संकट आता है तो चारों तरफ से आता है कोई बात नहीं है। लेकिन मेरा और मेरे परिवार का बालू प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।

भाजपा सांसद ने फिर किया पहलवानों पर प्रहार, जानें क्या कहा

कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि जिसने समय को पहचान लिया और उसका सदुपयोग किया, जीवन में वही कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि जाना कहां है, यह समय पर तय करो। फिर देखिए, आपको जीवन में सफलता जरुर मिलेगी। खराब संगत से बचना होगा, अन्यथा जीवन खराब हो जायेगा। वह शनिवार को जिले के बेलसर विकास खण्ड में स्थित जगदम्बा शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कई प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। सांसद ने उनके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों पर एक बार फिर चुटकी लेते हुए हमला बोला है। उन्होंने कविता गाते हुए कहा, “सात महीना पहले एक पहाड़ टूट पड़ा था मेरे ऊपर। समझने वाले समझ गए होंगे। ‘‘सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है। सूरमा नहीं विचलित होते। पल एक नहीं धीरज खोते। संकट का चरण न गहते हैं। जो आ पड़ता सब सहते हैं।“ सांसद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे प्यारे बच्चों, आपको कोई भी परिस्थिति आए, हारना नहीं है। मुझे ही देखो, आज के सात महीने पहले आपने माहौल देखा होगा। आज भी देख लो, दुनिया बदल गई है।’ अयोध्या के महंत राजकुमार दास ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह युवाओं के अंदर उत्साह भर देता है। शिक्षा के क्षेत्र में गोंडा काफी पिछड़ा माना जाता था किन्तु सांसद ने अपने प्रयास से इस पिछड़ेपन को दूर किया है। पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि बच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। कार्यक्रम को अयोध्या से आए छवि राम दास, एमएलसी मंजू सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। अवध विशाल पाठक ने मां तुझे सलाम का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर लोगां के अंदर जोश भर दिया। महक, साक्षी सिंह, रत्ना तिवारी, कृष्णा शुक्ला, कीर्ति मिश्र आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर के टॉप थ्री छात्र छात्राओं सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सूर्य नारायण मिश्र, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार पांडेय, हरी सिंह, राम कुमार शुक्ल, दिनेश कुमार त्रिपाठी, रवीन्द्र पांडेय, मनीष पांडे, अजीत सिंह, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular