जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। भारतीय कुश्ती संघ की आज अयोध्या में होने वाली सामान्य सभा की वार्षिक बैठक को रद्द कर दिया है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि यह बैठक सुबह 10 बजे अयोध्या में होनी थी। लेकिन उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक कोई बैठक नहीं की जाएगी और न ही अध्यक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक वक्तव्य ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा, गोंडा में शनिवार से शुरू हुई कुश्ती की नेशनल चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि बैठक निरस्त होने के बाद विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी अब वापस लौटने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह चार हफ्ते तक मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे द्य भारतीय कुश्ती संघ की कोई बैठक या कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित नहीं किया जाएगा। इससे पहले, शनिवार की देर शाम खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की सभी गतिविधियों को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया था।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
