सरयू नदी पर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है हादसा
संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। जिम्मेदार आला अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार कर्नलगंज स्थित सरयू नदी पर बना कटरा घाट पुल पर बनी रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर हादसे को दावत दे रही है। मालूम हो कि अभी कुछ महीनों पूर्व ही गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर सरयू नदी पर बने कटराघाट पुल पर पुल के अप्रोच में दरार आ जाने की वजह से महीनों तक चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान लोगों को लखनऊ आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं बड़ी जद्दोजहद व मशक्कत के बाद पुल के अप्रोच का मरम्मत कार्य किसी तरह शुरू हुआ और करीब एक महीने बाद आवागमन पुनः बहाल हो सका था। वर्तमान समय में पुल पर बनी रेलिंग एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। ज्ञातव्य है कि इसी सरयू पुल से होकर जिला मुख्यालय से जिम्मेदार अधिकारियों का अक्सर आवागमन भी होता रहता है और प्रायः जनप्रतिनिधियों के वाहन भी गुजरते हैं। परन्तु शायद इस पर किसी की नज़र नहीं पड़ रही है या किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है। जबकि इसी सरयू पुल से कूदकर खुदकुशी करने की अब तक कई घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। ऐसे में पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग इस प्रकार की दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित हो सकती है। ऐसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से अभी कुछ महीनों पूर्व अधिकारियों द्वारा इस पुल पर संबंधित विभाग से जाली लगवाने को लेकर पत्र लिखे जाने की बात भी कही गयी थी, लेकिन बात आयी गयी हो गयी और मामला टांय-टांय फिस्स हो गया। वहीं कई दशक पूर्व बना यह पुल अब काफी जर्जर हो चुका है। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान देकर इसे ठीक नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढें : तलाशी के नाम पर पुलिस कर्मियों ने छीना पैसा!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
