प्रदीप पांडेय
गोंडा। मौजूदा सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक लाभप्रद योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ किसानों को सीधे तौर पर मिल रहा है। किसानों के हित में सोमवार को इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने किया। विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद योजनाओ की जानकारी मौजूद किसानों को दी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अनुदान पर उत्तम प्रजाति के बीज एवं कृषि यंत्र उपलब्ध रहते है जिनका लाभ आप सभी जरूर ले। कृषि उप निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने किसानों को लाभप्रद जानकारियां दी और कम लागत में अधिक उपज लेने के टिप्स भी बताये। साथ ही फसल अवशेष को न जलाने की अपील की और फसल अवशेष का उपयोग करने के बाबत कृषकों को अवगत कराया। मनकापुर स्थित अनुसंधान केंद्र से पधारे कृषि बैज्ञानिक डॉ0 रामलखन ने जैविक खेती करने पर बल दिया और इसके फायदे बताये। उन्होंने किसानों को उन्नत खेती की विभिन्न तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने की जानकारी दी। मेले में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, एग्रो, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग, मंडी समिति, वैकल्पिक ऊर्जा, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, रेशम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य विभागो ने अपना-अपना स्टाल लगाया। इस अवसर पर ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम के प्रभारी मजहर हुसैन, बीडीओ रूपनरायन भारती, कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा, एडीओ पंचायत परमात्मादीन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 नजमुल इस्लाम, सचिव सज्जाद खान, महेश सैनी, रामजनम वर्मा, ज्योतिचंद तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, अटल तिवारी, अम्बरीष तिवारी, अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ला, पवन सिंह, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, सभाजीत सिंह, संदीप शुक्ला, अनिल चतुर्वेदी, रविन्द्र कुमार सिंह, महेश वर्मा, अखिलेश प्रजापति, अंकित कुमार, आशीष कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
