संवाददाता
गोंडा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक पर ‘ड्रॉप मोर क्रॉप’ के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से खेती करने पर 90 प्रतिशत का अनुदान देय होगा। यह जानकारी देजे हुए मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि गेहूं, धान, चना, मटर, गन्ना, मसूर, तिल, धनिया, मिर्च, केला, पपीता आदि सभी फसलों में यह सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक किसान को भूस्वामी होना आवश्यक है। उद्यान विभाग की साइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रिप सिंचाई पद्धति लगवाने पर अधिकतम 1,50,000 व्यय आता है। जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कहा कि विभाग में बहुत सी कंपनियों का पंजीकरण किया गया है, जो इस कार्य को कराती हैं। पंजीकरण के बाद इन कंपनियों में से किसी एक का चयन कर कार्य कराया जा सकता हैं। पहले अपने पास से धन व्यय कर अपने खेत पर कार्य करना होता है। कार्य पूर्ण होने पर सत्यापन के पश्चात 90 प्रतिशत धनराशि भूस्वामी काश्तकार लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है। यदि लाभार्थी के पास पहले भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है, तो वह कंपनी से वार्ता कर उधारी पर कार्य करवा सकता है। सब्सिडी आने के बाद कंपनी को भुगतान कर सकता है। परंतु इसके लिए उसे कंपनी को पूर्व दिनांकित चेक और शपथ पत्र देना होगा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, उप निदेशक उद्यान, भूमि संरक्षण अधिकारी, (कृषि), परियोजना अधिकारी डूडा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, उप कृषि निदेेशक/परियोजना निदेशक (आत्मा), वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला प्रबन्धक लीड बैंक, अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई, अधिशासी/सहायक अभियन्ता (सिंचाई) खण्ड-एक, प्रगतिशील कृषक गण अनिल चन्द्र, डा. अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष औद्यानिक सहकारी समिति अशोकपुर महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : बालिकाओं का नव निर्मित हास्टल देख चढ़ा CDO का पारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
