Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Gonda : किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

संवाददाता

गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर किशोर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत किया था कि शुक्रवार की रात में वह अपने नाती (11 वर्ष) के साथ गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहा था। देर रात उसे खेत पर ही छोड़कर घर खाना खाने के लिए चला गया था। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने खेत पर पहुंचकर उसके नाती को अकेला पाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाती ने खेत से रोते हुए आकर आप बीती बताई। इसके बाद उसे थाने पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular