Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : किशोर की हत्या के जुर्म में पति-पत्नी को उम्र कैद

Gonda : किशोर की हत्या के जुर्म में पति-पत्नी को उम्र कैद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने करीब चार वर्ष पूर्व किशोर का अपहरण कर हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र में वादी राम प्रसाद निवासी ग्राम हथियागढ़ ने थाने पर तहरीर दिया था कि उसका 15 साल का बेटा पंकज कुमार 30 जनवरी 2019 की शाम से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। साथ ही मोबाइल भी बंद है। इसके बाद दो फरवरी को जानकारी मिली कि पंकज का शव रामधीरज जायसवाल के खेत के पास कुएं में पड़ा है। स्थानीय पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या कर साक्ष्य गायब करने का अभियोग दर्ज कर प्रकरण की विवेचना करते हुए मानिक राम और उसकी पत्नी सुशीला निवासी हथियागढ़ को किशोर की हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोपी माना और दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। विनय सिंह के अनुसार, परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पूजा सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करने तथा अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनने के उपरान्त सोमवार को निर्णय सुनाते हुए मानिक राम व उसकी पत्नी सुशीला को आजीवन कारावास और 40-40 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। न्यायालय ने आदेश दिया कि जुर्माने की आधी रकम मृतक पंकज की मां फूलमता को अहेतुक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular