संवाददाता
गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव निवासी हरिओम गोस्वामी उसके गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से रविवार देर शाम उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। तलाशने निकले परिजनों को किशोरी नवाबगंज में हरिओम के पास मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
