Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म में 12 वर्ष की सजा

Gonda : किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म में 12 वर्ष की सजा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को दोषी करार देते हुए 12 साल के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह व सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के परसपुर थाने में क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने तहरीर देकर कहा था कि 28 नवम्बर 2013 को उसकी बेटी (16) को राम कुमार पुत्र निबरे उस समय बहला फुसलाकर भगा ले गया है, जब वह घर से शौच के लिए निकली थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने भादवि की धारा 363 व 366 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू किया। विवेचक ने साक्ष्य संकलन के उपरान्त किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी राम कुमार (35) के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनने के उपरांत आरोपी राम कुमार के विरुद्ध अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर दोषी करार दिया और 12 साल के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा न किए जाने पर 12 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि कुल सजा की अवधि में समायोजित की जाएगी।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular