जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक और उसकी मां को दोषी करार देते हुए शनिवार को बेटे को 14 साल के सश्रम कारावास व 17 हजार रुपये अर्थदंड तथा मां को तीन साल का कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह व सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के कौड़िया थाने में क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने तहरीर देकर कहा था कि 12 अक्तूबर 2016 की रात करीब नौ बजे उसकी बेटी (15) को कन्हैया नामक एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वह अपने साथ 70 हजार रुपए के जेवर और सात हजार रुपए नकदी भी ले गई है। इसमें कन्हैया के पिता जसवंत लाल, मां श्यामा देवी, बहनोई श्याम लाल और बहन पुनीता की मिलीभगत है। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू किया। साक्ष्य संकलन के उपरान्त किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी कन्हैया, पिता जसवंत लाल व मां श्यामा देवी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनने के उपरांत आरोपी कन्हैया व उसकी मां श्यामा देवी के विरुद्ध अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर दोषी करार दिया और संदेह से परे साक्ष्य के अभाव में आरोपी जसवंत को दोषमुक्त कर दिया। दोषियों द्वारा जुर्माने की राशि अदा न किए जाने पर अतिरिक्त सजा भुगतना होगी। विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि कुल सजा की अवधि में समायोजित की जाएगी।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
