जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े एक किराना व्यवसायी से साढ़े चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। प्रकरण में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय धानेपुर थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार में किराने की दुकान करते हैं। वह शुक्रवार को दोपहर बाद साढ़े चार लाख रुपए नकद लेकर एक टैम्पो में सवार होकर पांडेय बाजार से गोंडा आ रहे थे। गोंडा-उतरौला मार्ग पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत सिसउर अंदूपुर गांव के समीप पहुंचने पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके टैम्पो को रोक लिया और चंद्रप्रकाश से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के साथ छीना झपटी में चंद प्रकाश टैम्पो से गिरकर जख्मी हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नगर कोतवाल राकेश सिंह, देहात कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, धानेपुर कोतवाल ब्रम्हानंद सिंह, सालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस ने जिले भर के थानों को एलर्ट भेजकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कराई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसपी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश व्यापारी की दुकान से ही उसकी निगरानी कर कहे थे।
*प्रिय मित्रों*
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
