पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, घटना की न्यायिक जांच के लिए डीजे को लिखा गया पत्र
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कल पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत के मामले में डाक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का कारण ‘कार्डियोजनिक शाक’ बताया गया है। इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने गुरुवार की रात ‘पीटीआई’ को बताया कि नवाबगंज थाने के माझा राठ निवासी देव नारायण यादव उर्फ देवा (22) की मौत कल देर शाम पुलिस हिरासत में हो गई थी। गुरुवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के मृत्यु पूर्व चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। साथ ही मृत्यु का कारण ‘कार्डियोजनिक शाक’ बताया गया है। एसपी ने कहा कि इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच के लिए जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखा जा चुका है। इसके अलावा पुलिस अभिरक्षा में हुई मौतों के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का विधिवत अनुपालन कराया जाएगा। वरिष्ठ फिजीशियन डा. समीर गुप्ता के अनुसार, ‘कार्डियोजनिक शाक’ वह स्थिति है, जब हार्ट वाइटल ऑर्गन को ठीक तरह से रक्त की आपूर्ति नहीं कर पाता है। ठीक तरह से ब्लड आपूर्ति नहीं होने के कारण शरीर के अन्य जरूरी अंगों किडनी, लीवर आदि को आवश्यक न्यूट्रीशन की पूर्ति नहीं हो पाती है। परिणाम स्वरूप ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। कार्डियोजेनिक शॉक अत्यधिक गंभीर स्थिति मानी जाती है और इसमें इमरजेंसी ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है। उपचार में विलम्ब होने पर मरीज की मौत भी हो जाती है।
यह भी पढें : पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए युवक की संदिग्ध मौत
यह भी पढें : नवाबगंज के SHO व SOG प्रभारी निलंबित, SHO पर हत्या की FIR
यह भी पढें : उत्तेजित ग्रामीणों ने राजमार्ग पर किया प्रदर्शन-तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
