Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कारागार मंत्री ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Gonda : कारागार मंत्री ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

मोहसिन

गोंडा। प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को मण्डल कारागार पहुंचकर निरूद्ध बन्दियों से सीधा संवाद करते हुए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बन्दियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कर खुद में परिवर्तन ला सकते हैं तथा कारागार से बाहर निकलने पर एक अच्छे नागरिक के तौर पर समाज में पहचान बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्वयं से संवाद करने तथा पूर्व में की गई गलतियों को न दोहराने का संकल्प करना होगा। मंत्री द्वारा कारागार में रह रहे बन्दियों को उद्यमिता से जुड़ने का आहवान करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा स्वावलम्बी बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। मंत्री द्वारा कारागार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभागों के माध्यम से कैदियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिलाया जाए। कार्यक्रम के उपरान्त सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, महामंत्री आशीष त्रिपाठी सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular