Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कर्मवीर सम्मान से विभूषित हुए 'हलचल'

Gonda : कर्मवीर सम्मान से विभूषित हुए ‘हलचल’

संवाददाता

गोंडा। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में स्वयं सुरक्षा अभियान भारतीय सेना एवं भारतीय सैनिकों को समर्पित एक संस्था द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पूर्व दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सेना के पूर्व व वर्तमान सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जनपद के युवा समाजसेवी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर के आचार्य जितेंद्र पांडेय को भी उनकी सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन के माध्यम से उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए कर्मवीर 2022 सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति एसके शुक्ला, उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एवं 1857 की क्रांति के नायक मंगल पाण्डेय के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जितेन्द्र को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हलचल ने इस पुरस्कार को गोंडा के युवाओं विशेषकर लक्ष्य फाउंडेशन से जुड़े सभी जनों को समर्पित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज गोंडा के युवाओं के नाते यह पुरस्कार हम प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढें : विधायक व डीएम ने किया बिजली महोत्सव का शुभारम्भ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular