संवाददाता
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित योग सप्ताह के पांचवे दिन योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी,आशीष गुप्ता व आदर्श गुप्ता द्वारा पीएसी लाइन गोंडा में पीएसी अधिकारियों के साथ साथ रिक्रूट आरक्षियों को भी योगाभ्यास करवाया गया और स्वस्थ रहने का गुर भी सिखाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत योग सप्ताह के पांचवे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएसी कमांडेड त्रिभुवन सिंह द्वारा किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा समस्त योग साधकों को 21जून के कॉमन योगा प्रोटोकाल का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ को बताया गया। इसमें सूर्य-नमस्कार, योगिंग जागिंग व्यायामों के साथ साथ अन्य योगात्मक क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है। मन और आचरण भी शुद्ध रहता है। योग भारतीय सांस्कृतिक विरासत है, जिसका लाभ पूरी दुनिया उठा रही है। हमारी बदलती जीवनशैली को संतुलित रखने में योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिविर के अंत में पीएसी कमांडेड त्रिभुवन सिंह ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति मानसिक और शारीरिक, दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। योग से बीमारियां दूर होती हैं। कार्यक्रम में शिव कुमार, अनुराग यादव, कुलदीप पांडेय, अशोक पाण्डेय, सुशील यादव, राम सुधाकर सोनकर, आनंद कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।
यह भी पढें : समाधान दिवस में आया नाबालिग फरियादी बालिग बनकर लौटा
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
