अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। बेलसर विकास खण्ड के मिसिर पुरवा निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक सुनील पांडेय (30) गुरुवार को मोटर पम्प चलाकर स्नान कर रहे थे, तभी मोटर में करंट उतर आया। वह उसी के चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी व दो लड़कियां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के बड़े भाई रवीन्द्र पांडेय जिला पंचायत सदस्य हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी प्रकार से थाना क्षेत्र के कपनी गांव में बीती रात खेत की सिंचाई कर रहा नरेशी नट भी करंट की चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढें : जानें किन शर्तो पर भाजपा सांसद ने स्थगित किया प्रस्तावित धरना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
