Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कमजोर बूथों को चिह्नित करें कार्यकर्ता : त्रिपाठी

Gonda : कमजोर बूथों को चिह्नित करें कार्यकर्ता : त्रिपाठी

संवाददाता

गोंडा। भाजपा की कैसरगंज लोकसभा की कार्यशाला का आयोजन बुधवार को कर्नलगंज ब्लाक सभागार में हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री राकेश तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा ने किया। बूथ सशक्तिकरण अभियान की इस कार्यशाला में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं से दस-दस वालंटियर ने शिरकत किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि कमजोर बूथों को चिन्हित करते हुए उन बूथों को सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों को बांट करके उन पर कार्य करेंगे। अपनी हार के कारणों की समीक्षा करनी है। हमें वो बूथ जितने के लिए क्या कार्य करने होंगे इसकी जानकारी इकट्ठा करेंगे। सभी कमजोर बूथों का श्रेणीवार बंटवारा करना है। कार्यशाला का संयोजन जिला संयोजक विनय शर्मा व सह संयोजक अजय सिंह पिंकू द्वारा किया गया। इस दौरान शशांक मिश्र, अविनाश जायसवाल, आशीष सोनी, देवनाथ सविता, देवेंद्र दीक्षित, रामकुमार मौर्य, श्रीनारायण पांडे, रामपाल शुक्ला, हरिश्चंद गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, इतेंद्र सिंह रहे।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular