Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कई विद्युत अभियंताओं के तबादले

Gonda : कई विद्युत अभियंताओं के तबादले

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। प्रदेश में चल रहे तबादलों के क्रम में बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर अभियंता इधर से उधर किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम इं. वेंकट रमन तथा द्वितीय इं. रणवीर सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है। इनके स्थान पर क्रमशः अनिल कुमार मिश्र और राधेश्याम भास्कर को तैनात किया गया है। भास्कर इससे पूर्व में यहां पर अधिशासी अभियंता रह चुके हैं। विद्युत परीक्षण खण्ड के अधिशासी अभियंता पीके सिंह को इसी पद पर बहराइच भेजा गया है, जबकि बहराइच में इसी पद पर तैनात रमेश सिंह को गोंडा परीक्षण खण्ड में तैनाती मिली है। इसी प्रकार उप खण्ड अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। एसडीओ टाउन के पद पर तैनात अनूप श्रीवास्तव को गोंडा में ही कार्यशाला खण्ड में तैनाती दी गई है। कर्नलगंज व धानेपुर में तैनात सुरेन्द्र वर्मा तथा प्रमोद वर्मा को गैर जिला भेजा गया है। उतरौला के एसडीओ प्रशांत वर्मा को भी गैर जनपद तैनात किया गया है। बहराइच के अजय कुशवाहा, लाल बहादुर यादव और अश्विनी कुशवाहा को गैर जिला भेजा गया है। गैर जनपद भेजा गए उप खण्ड अधिकारियों के स्थान पर गैर जनपद से उतनी संख्या में ही एसडीओ गोंडा जोन में भेजे गए हैं। मुख्य अभियंता के अवकाश से आते ही सोमवार तक उनकी भी जिलों में तैनाती कर दी जाएगी।

यह भी पढें : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular