Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : कई कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न

Gonda : कई कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न

अभी तक अधिकतर ग्रामों में नहीं हुआ राशन वितरण

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क अनाज वितरित करने की योजना को जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं और इस तरफ कोई ध्यान देने वाला नहीं दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा माह जनवरी में कार्डधारकों को 15 जनवरी तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करने की तिथि निर्धारित की गई थी तथा कुछ जगह कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को अनाज वितरित भी किया जा रहा है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जिन कोटेदारों को समय खाद्यान्न नहीं मिला है, वह अपने कार्डधारकों को कहां से और कैसे अनाज वितरित करें। सूत्रों की मानें, तो तहसील मुख्यालय के आसपास गांवों के कई कोटेदारों को 15 जनवरी के पहले समय से खाद्यान्न नहीं मिला। यही नहीं, खाद्यान्न न मिलने से मकर संक्रांति पर्व पर निर्धनों का त्योहार भी फीका रहा। कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के सस्ते गल्ले की दुकानों पर समय से कहीं चावल नहीं पहुंच पाया, तो कहीं गेहूं। मालूम हो कि ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क वितरण होने वाला गेहूं-चावल न पहुंचने के कारण ई-पॉस मशीनें भी एक्टिव नहीं हो पाई हैं। राशन कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलिवरी सिस्टम लागू है। एक पंजीकृत फर्म एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न उठाकर कोटेदारों के गोदामों तक पहुंचाती है। सीमित मजदूरों व वाहनों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में समय से खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग ने खाद्यान्न वितरण के लिए 15 जनवरी को अंतिम दिन घोषित किया हुआ था। 13 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न न पहुंचने के कारण मशीनें काम नहीं कर रही हैं और अधिकांश पात्र गरीब लाभार्थी राशन से वंचित होते दिखाई पड़ रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व था, लेकिन जिम्मेदारों की घोर लापरवाही व उदासीनता के चलते समय से गेहूं, चावल जब कई कोटेदारों की दुकानों तक नहीं पहुंचा तो उन तक कैसे पहुंच पाएगा।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular