संवाददाता
गोंडा। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में जंतु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर राम त्रिपाठी के असामयिक निधन पर अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. दिवाकर राम त्रिपाठी का हृदयाघात से अचानक प्रयाण कर जाना हम सब के लिए अत्यंत आघातकारी है। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की हार्दिक संवेदना उनके परिवार के साथ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार पर हुए इस वज्रपात से लड़ने और उबरने की शक्ति प्राप्त हो और उन्हें श्रीहरि के चरणों में स्थान मिले। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. अतुल कुमार सिंह, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र सहित अधिसंख्य शिक्षकों ने स्वर्गीय त्रिपाठी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
यह भी पढें : अपराधियों को अदालत से सजा दिलाओ, इनाम पाओ-DIG
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
