Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : एड्स जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

Gonda : एड्स जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में बाबू ईश्वर शरण ज़िला अस्पताल से एड्स जागरूकता को लेकर पैदल रैली का आयोजन किया गया, जो दुखहरण नाथ मंदिर, गुड्डुमल चौराहा होते हुए पीपल चौराहा स्थित सलूजा एजेंसीज पर समाप्त हुई। रैली में अवध नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीपल चौराहा पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह सलूजा ने रैली में शामिल सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के उपसभापति डॉ शेर बहादुर सिंह, सचिव/एसीएमओ डॉ एपी सिंह, कसीम सिद्दीकी आदि ने एड्स जैसी भयावह बीमारी से बचाव के संबंध में अपने विचार रखे। एड्स जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रैली में रेडक्रॉस सोसाइटी के एसएन सिंह, अफ़ज़ाल अहमद, भूपेंद्र प्रकाश आर्या, पंकज सिन्हा, विवेक सरन श्रीवास्तव, केबी सिंह, अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह, अनिल श्रीवास्तव आदि उपथित रहे।

Gonda : एड्स जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

Gonda : एड्स जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular