Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : उड़ान एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Gonda : उड़ान एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता

गोंडा। क्रिसमस व नए वर्ष के पूर्व उड़ान एकेडमी के जुंबा डांस, एरोबिक्स के छात्राओं के मध्य डांस, जुंबा, एरोबिक्स के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विजेताओं ने क्रिसमस व नए वर्ष के पूर्व जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को बच्चों ने प्रतियोगिता में बनाए नए वर्ष और क्रिसमस की बधाई कार्ड देकर शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने उड़ान एकेडमी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है। तत्पश्चात उड़ान एकेडमी के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनीशा, अवियुक्ता, अनुप्रेक्षा, वान्या, अक्षिता, स्वास्तिक राज, खुशबू चौधरी, ममता श्रीवास्तव, नीतू गौतम, आरती चौधरी को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर उड़ान की निर्देशिका आयुषी राज ने समस्त प्रतिभागियों का परिचय व उपलब्धियां बताकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Gonda : उड़ान एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular