Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : उप निबंधक समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Gonda : उप निबंधक समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चल रहे जमीन घोटाले के क्रम में गुरुवार की देर शाम कर्नलगंज के तत्कालीन प्रभारी उपनिबंधक सौरभ सिंह सहित 14 लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदुवा तरहर निवासी शिवचंद द्वारा कल लिखाई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव निवासी शिव प्रसाद की मृत्यु 25 जुलाई 2010 को हो गई थी। इससे पूर्व 11 फरवरी 2010 को उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत उप निबंधक सदर कार्यालय में उनके नाम से कर दिया था। बाद में उनके चचेरे भाई बृजेश कुमार अवस्थी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने जालसाज साथियों के सहयोग से उनकी समस्त संपत्ति का एक फर्जी वसीयतनामा तैयार करके 23 जुलाई 2010 को कर्नलगंज तहसील में तैनात तत्कालीन प्रभारी उपनिबंधक सौरभ सिंह से मिलकर अपने नाम रजिस्टर्ड करा लिया। बृजेश अवस्थी ने बाद में उस सम्पत्ति का नामांतरण आदेश भी करा लिया। एसपी ने बताया कि प्रकरण में कर्नलगंज के तत्कालीन प्रभारी उप निबंधक सौरभ सिंह (वर्तमान में निलम्बित), बृजेश कुमार अवस्थी, सालिक राम सिंह, अनिल कुमार सिंह, मसरूफ अहमद, संतोषी, राकेश कुमार त्रिपाठी, अरुण दीक्षित उर्फ रामू दीक्षित, राज कुमार श्रीवास्तव, कलावती उर्फ पार्वती, करिश्मा, मुरलीधर अवस्थी व अभिषेक मिश्र समेत 14 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Gonda : उप निबंधक समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular