संवाददाता
गोंडा। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आवास के बगल बने उप कोषागार कार्यालय पर ड्यूटी कर रहे एसीपी गार्द कमांडर राजेन्द्र यादव की बुधवार रात अचानक बीमार होने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र यादव (55) पुत्र राम केवल यादव ट्रेजरी में गार्द ड्यूटी कर रहे थे। बीती रात उनकी तबियत अचानक खराब हुई तो साथ में रह रहे लोगों ने आनन-फानन कोतवाली सूचना देकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सीओ संजय तलवार व कोतवाल मनोज कुमार राय भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं। मुख्य आरक्षी राजेन्द्र यादव के निधन पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व अन्य पुलिस कर्मियों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद यादव पुत्र रामकवल यादव निवासी देवनाथपुर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के निवासी थे तथा वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन से गार्ड कमांडर उप कोषागार मनकापुर पर नियुक्त थे। अपने सम्बोधन में एएसपी ने कहा कि उनके द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने में अपना अमूल्य योगदान दिया गया है। वह हमेशा अमर रहकर हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के दौरान पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
दीवाल गिरने से वृद्ध की मौत
जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डुमरियाडीह चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदीश पुर कटरा निवासी बिहारी कुम्हार (75) के ऊपर बुधवार की देर शाम अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। परिणाम स्वरूप उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग अपने मिट्टी की दीवार को काटकर गिरा रहा था। बुजुर्ग बैठे-बैठे नीचे से अधिकांश दीवार को काट डाला, जैसे ही ऊपर की दीवार भारी पड़ी वैसे ही दीवार काट रहे बुजुर्ग के ऊपर जा गिरी, परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गई।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
