जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को घोषित पीसीएस परीक्षा-2021 के नतीजों में जिले के नौ बच्चों ने अपना स्थान सुरक्षित करके जनपद का गौरव बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार, जिले के वजीरगंज क्षेत्र की निवासी उपासना पाण्डेय ने डिप्टी एसपी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उपासना के पिता डा. राघवेंद्र पांडेय बलरामपुर में मानसिक रोग विशेषज्ञ थे। वह गोंडा के मालवीय नगर मोहल्ले के पास रामलीला ग्राउण्ड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. विश्वनाथ पाण्डेय के भाई हैं और सम्प्रति अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। जिले के छपिया विकास खण्ड के निवासी विकास पटेल जिला पंचायत राज अधिकारी तथा मनकापुर निवासी संदीप तिवारी एआर कोआपरेटिव बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छपिया विकास खण्ड के बखरौली भुइगंवा निवासी डा. नित्यानंद चतुर्वेदी का चयन भी प्रधानाचार्य पद पर हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डी.फिल. डा. चतुर्वेदी सम्प्रति भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार, गोंडा में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता श्याम नारायण चतुर्वेदी शिक्षक बंधु इंटर कालेज बालपुर के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे हैं। कौड़िया बाजार के नयन तिवारीपुरवा निवासी विवेक पाण्डेय नायब तहसीलदार चुने गए हैं। गोंडा शहर के इमलिया गुरुदयाल के विक्रम कौशल इक्साइज इंस्पेक्टर, आशीष कुमार मौर्य निवासी तरबगंज, धानेपुर क्षेत्र के जैतापुर निवासी मनोज कुमार तथा बभनजोत ब्लॉक के पिपरा गांव के सुधीर कुमार पांडेय प्रधानाचार्य पद पर चयनित हुए हैं।
यह भी पढें : 17 साल पुराने दंगे में 41 दोषी, 36 गए जेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
