Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

Gonda : ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

संवाददाता

गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय परसपुर सेवा केन्द्र पर योग दिवस मनाया गया। यहां मंगलवार की सुबह सैकड़ों स्त्री पुरुषों ने योग किया। सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग के प्रकार आठ हैं। योग (प्राणायाम) के विधि पूर्वक और नियम पूर्वक अभ्यास करने से हमारे शरीर में रासायनिक परिवर्तन होते हैं। हमारी अंतःस्रावी ग्रंथियां संतुलित रूप से सक्रिय रहती हैं। हमारा शरीर रासायनिक प्रक्रियाओं के आधार से ही काम करता है। मन भी रासायनिक प्रक्रियाओं से निरंतर प्रभावित होता है। रासायनिक परिवर्तनों से हमारे तन व मन में नई ऊर्जा का संचार होने से सकारात्मक तथा सृजनात्मक प्रभाव पड़ता है। योगाभ्यास को कभी भी अनगढ़ तरीके से नहीं करना चाहिए, अन्यथा हानि होने की भी संभावना रहती है।

Gonda : ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular