Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGonda : इलेक्ट्रीसिटी बिल का अभियंताओं ने किया विरोध

Gonda : इलेक्ट्रीसिटी बिल का अभियंताओं ने किया विरोध

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ/गोंडा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को देश के लाखों बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के साथ प्रदेश के बिजली कर्मी काम बन्द कर सड़कों पर उतरे। संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारी पल्लब मुकर्जी, प्रभात सिंह, गिरीश पांडे, सदरूद्दीन राना, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सुहेल आबिद, पीके दीक्षित, डीके मिश्रा, महेंद्र राय, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रेम नाथ राय, एके श्रीवास्तव, सुनील प्रकाश पाल, एके श्रीवास्तव, आरके सिंह, शंभू रतन दीक्षित, विशंभर सिंह, रफीक अहमद, जीपी सिंह, राम सहारे वर्मा, पीएस बाजपेई ने बताया कि बिजली कर्मियों ने ऊर्जा क्षेत्र के सम्पूर्ण निजीकरण की दृष्टि से अलोकतांत्रिक ढंग से संसद में रखे गये बिल के प्रति अपना रोष प्रकट करने हेतु काम बन्द कर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों की मांग है कि इलेक्ट्रीसिटी (अमेण्डमेंट) बिल 2022 वर्तमान स्वरूप में वापस लिया जाये और यदि सरकार इसे लाना भी चाहती है तो इसे बिजली मामलों की संसद की स्टैंडिंग कमेटी को संदर्भित किया जाये जिससे सभी स्टेक होल्डर्स खासकर आम बिजली उपभोक्ता और बिजली कर्मियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिल सके। लखनऊ में राणा प्रताप मार्ग स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल में सैकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर एकत्र हुए। फील्ड हॉस्टल पर भारी पुलिस बन्दोबस्त के बीच बिजली कर्मचारियों ने विरोध सभा की। उधर पावर कारपोरेशन के मुख्यालय शक्तिभवन में प्रबन्धन द्वारा गेट बन्द कर दिये गये, जिससे कर्मचारी बाहर न निकल सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम छोड़कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। फील्ड हॉस्टल से एक जुलूस बनाकर बिजली कर्मी शक्तिभवन तक गये और विरोध प्रदर्शन कर बिल वापस करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अनपरा, ओबरा, हरदुआगंज, पारीछा, पनकी, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, बांदा, गोण्डा में भारी संख्या में बिजली कर्मी काम बन्द कर सड़कों पर निकले और बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गोंडा से हमारे संवाददाता के अनुसार, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के क्षेत्रीय सचिव रामा जी की अध्यक्षता में संघ कार्यालय पर जिले भर अवर अभियंताओं ने कार्य वहिष्कार करके एक सभा की। जनपद सचिव अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर एसडीओ विकास यादव, अवर अभियंता गण एसपी पांडेय, सुनील कुमार, बीके प्रजापति, पवन कुमार, केडी वर्मा, सूरज प्रसाद, आदर्श ओझा, लक्ष्मी नारायण यादव, अमोद कुमार, अनिल मानस, संजीव कुमार, अमित पटेल, अजीत सिंह, संतोष कुमार पाल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Gonda : इलेक्ट्रीसिटी बिल का अभियंताओं ने किया विरोध

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular