जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक निजी चिकित्सक द्वारा इलाज कराने गई महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ किए जाने की खबर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, खरगूपुर थाना क्षेत्र के बिशुनापुर बाजार में निजी चिकित्सक डा. अजमल के यहां बेलभरिया गांव की एक महिला दो दिन पूर्व उपचार के लिए गई थी। शिकायत के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के लिए आरोपी चिकित्सक महिला को क्लीनिक के अंदर ले गया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को न देने की बात कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि प्रकरण में गुरुवार को आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध भादवि की धारा 376 व 354 के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़िता के परिजनों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है।
यह भी पढें : आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को हटाने की तैयारी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
