प्रदीप पांडेय
गोंडा।
अपनी विभिन्न 20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में फार्मासिस्ट इन दिनों आंदोलनरत हैं। इसी के क्रम में इटियाथोक सीएचसी में फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को यहां आए हुए मरीज व तीमारदार परेशान देखे गए। यहां फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक इनके द्वारा कोई कार्य नही किया गया। इस दौरान अस्पताल आये हुए लोग इधर उधर भटकते रहे और परेशान नजर आए। आपको बता दे कि ग्रेड पे 4600 रुपये किए जाने, वेतन विसंगत दूर करने, विनियमितीकरण किए जाने, फार्मासिस्ट का नाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी किये जाने सहित 20 मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। यहां अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट एसोसियशन के संप्रेक्षक अवधेश तिवारी ने बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार हुवा जो आगे हर दिन 17 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग अपने जायज हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसे अब अंजाम तक पहुंचाकर ही रहा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर मांग न पूरी हुई तो हम लोग 18 दिसम्बर से पूरी तरह अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जावेंगे जिस दौरान एमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी।
