Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : इटियाथोक में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

Gonda : इटियाथोक में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी तथा सीओ सदर विनय सिंह ने की अगुवाई

प्रदीप पांडेय

गोंडा। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में हर तरफ विभिन्न प्रकार के आयोजन निरंतर हो रहे है। लोगों के बीच तिरंगा का वितरण कर घरों पर इसे लगाने की अपील भी हो रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व सीओ सदर विनय कुमार सिंह की अगुवाई में इटियाथोक कस्बे में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने भव्य झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने अपने समस्त स्टाप का नेतृत्व कर तिरंगा यात्रा का सफल संचालन करवाया। विद्यालय के शिक्षकों समेत अनेक क्षेत्रवासी भी इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। भव्य झांकी के साथ यह यात्रा शनिवार को सम्पूर्ण कस्बे व बाजार में मेरा रंग दे बंसती चोला, भारत माता की जय, मेरी शान तिरंगा है जैसे देश भक्ति गानों की धून गुंजायमान रही। यात्रा के दौरान गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए आमजन सहित स्थानीय पुलिस का पूरा सहयोग देखने को मिला। लोग अपनी दुकानों से निकलकर सड़क से गुजरने वाले वाहनों को किनारे से निकलने के इशारा करते हुए तिरंगा यात्रा को निर्विघ्न आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देते नज़र आए। लोगों ने अपने घर की छतां से वीडियो, फ़ोटो बनाने के साथ यात्रा में सम्मिलित अधिकारियों का भारत माता की जय के नारां से हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक सुरेश नरायन पाड़ेय समेत विनोद कुमार तिवारी, कीर्तिप्रकाश तिवारी, राजेश कुमार दुबे, गुड्डू तिवारी, राजन शुक्ला, संतोष चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, प्रभाश मिश्र, शिवशरण तिवारी, पीके पाड़ेय आदि सैकड़ां लोग मौजूद रहे।

Gonda : इटियाथोक में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular