प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत स्थित क्रय केंद्रों से गन्ना लादकर चीनी मिल को जा रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक एवं ट्राले हादसों को दावत दे रहे हैं। वाहनों में मानक से अधिक गन्ना लादकर ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर अनेक वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण कोहरे में हादसे का खतरा बना रहता है। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार अधिक आमदनी के चक्कर में वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लादकर ले जा रहे हैं। ओवरलोड गन्ना भरा देखकर पास से गुजरने वाले वाहन चालक भयभीत हो जाते हैं। ओवरलोड वाहनों से मार्ग पर आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है और जाम भी लगता है। पुलिस प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही सडकों पर ओवरलोड टैक्टर ट्रालियां व ट्रक हादसे को दावत दे रहे हैं। इससे हर वर्ष कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। सकरा रास्ता हो या हाईवे इनका हर तरफ कब्जा रहता है। लोग इस परेशानी को गन्ना सीजन में करीब पांच महीने तक झेलते है। अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए कई किलोमीटर तक पीछे लगकर घंटो तक इंतजार करना पडता है। इटियाथोक क्षेत्र में बलरामपुर चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। इन क्रय केंद्रो से तौल के बाद लाखों क्विंटल गन्ना आपूर्ति मिल को पहुंचाई जाती है। ढुलाई के लिए लगाये गए वाहनों पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए वाहन स्वामी नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड गन्ने की भराई कर रहे है। नियम का उलंघन कर अनेक मार्गो समेत थाना इटियाथोक के सामने से मानक से दोगुना भार यहां लादकर ले जाया जा रहा है। इस पर शासन प्रशासन ध्यान नही दे रहा, जिसके कारण हर वर्ष दुर्घटनाएं होती हैं। इन्ही ओवरलोड वाहनों की वजह से राहगीरों को हरदम अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इटियाथोक बिशुही पुल से लेकर करूवापारा पेट्रोल पंप तक हाईबे पर आएदिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
चुरिहारपुर, परसिया बहोरीपुर, हरैयाझूमन, इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर सकरा रास्ता होने के वजह से आए दिन जाम लगता है। इससे आम जनमानस से लेकर एंबुलेंस तक फंसे रहते है। जिस समय यह ट्राली सडकों से गुजराती है लोग सहम जाते। यहां दोगुना भार लादकर लोगों के जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा है और प्रशासन तमाशबीन बना हुवा है। बीते 8 जनवरी को थाना क्षेत्र के पर्सिया बहोरीपुर में गन्ना लादकर जा रहे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना में पत्नी व बेटी घायल है।प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि मामला आरटीओ से संबंधित है इसके बावजूद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि बीते 7 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों संबंधी पोस्टर बैनर लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई करने, अवैध होर्डिंग हटाने, ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर रिफ्लेक्टर लगवाने, आम जन को हेलमेट, सीट बेल्ट मोबाइल फोन, ड्रंकन ड्राइविंग एवं रॉन्ग साइड के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए, बावजूद इसके इटियाथोक में किसी नियम का पालन होता नही दिख रहा है।
