प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले में एक अक्टूबर से पूरे माह भर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का तृतीय चरण चलाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करने की कार्ययोजना बना ली है। एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस खास अभियान को लेकर जिले के इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय सभागार में क्षेत्र के संबंधित आशा बहुओं एवं आशा संगिनी को एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया गया। इटियाथोक सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. मेराज ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, मच्छरों से बचाव, मच्छरदानी के उपयोग, हाथ धुलाई, पूरी बांह कपड़े पहनने आदि के बाबत ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी और उसके लाभ को बताया जाएगा। साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित गंभीर लोगो के विवरण भी दर्ज करने है। इसके साथ ही पूरे माह अभियान के दौरान अपनी व्यवस्थानुसार परिषदीय विद्यालयो में शिक्षकों से मिलकर बच्चो के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चलने वाले इस अभियान के बीच ही सात से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा, जिस दौरान आशा और आंगनबाड़ी वर्कर घर घर स्टिकर लगाकर लोगो को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। बीसीपीएम दिनेश कुमार चौरसिया ने सभी को अभियान की पूरी जानकारी दी और उनके कार्य बताये और आशाओ के सवालों का जबाब भी दिए। श्री चौरसिया ने सभी से अभियान में नियमानुसार पूरा सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने आशाओ को हर माह समय से जरूरी अभलेख व अपना बाउचर जमा करने को निर्देशित किया। मौके पर रहे बीपीएम एसपी द्विवेदी, एफएम डब्लूएचओ संजय शुक्ला, बीओसी टीएसयु पिंकी कुमारी आदि ने भी सभी को जरूरी जानकारियां दी।

यह भी पढें : चरस तस्करी में तीन वर्ष की सजा, 50 हजार जुर्माना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
