जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जिले में चहुंओर कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कहीं तिरंगा रैली निकाली जा रही है, तो कहीं साइकिल, मोटर साइकिल और ट्रैक्टर रैली निकालकर तिरंगे और राष्ट्र के प्रति लोग अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से शनिवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कालेज में पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुर्ष्पापण के साथ समाप्त हो गई। पूरी यात्रा के दौरान एएसपी स्वयं तिरंगा लेकर साथ में चल रहे थे। इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्य एच. मोलाय, वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह समेत कालेज के शिक्षक इमैनुअल, सईद खान, सोनाली उपाध्याय, मो. इमरान, ग्रेस पेमाई, मैरी पेमाई, नेहा मिश्रा, रंजना शुक्ला, अंशिका शुक्ला, प्रभाकरन, समीर, अजय कुमार समेत करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
