Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : इंटर तक के सभी स्कूल, कालेज बंद

Gonda : इंटर तक के सभी स्कूल, कालेज बंद

गोंडा समेत पूरे राज्य में शीत लहरी का प्रकोप

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिला समेत सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के बीच मौसम विभाग ने शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने कक्षा 01 से 12 तक के सभी विद्यालयों में मंगलवार से से 05 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों पर लागू होगा। यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी ने जिले में बढ़ते भयंकर ठण्ड के कारण यह निर्णय लिया है। इस बीच नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ घना कोहरा मंगलवार की सुबह भी छाया रहा। बर्फीली हवा चलने के कारण ठंड व गलन में इजाफा देखने को मिला। सोमवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही। ठंड में बढ़ोत्तरी होने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बादल रहे। शाम होते ही एक बार फिर मौसम में कोहरा छाने के साथ गलन में बढ़ोत्तरी हो गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। ठण्ड बढ़ने से बाजार में लोग गर्म कपड़े की खरीदारी करते रहे।
इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं, पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं। राजधानी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचआर रंजन के मुताबिक, मंगलवार से दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी। दिन में ठंड रहेगी, रात का पारा सामान्य रहने के आसार हैं। इसके बाद पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी, जो चुभने वाली हो सकती है। 08 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारे के गिरकर तीन से चार डिग्री तक आने के आसार हैं। 20 से 22 जनवरी के आसपास बादल छाए रहने के आसार हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा। ठंड कम होगी, हालांकि अचानक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फरवरी के पहले हफ्ते में बूंदाबांदी करवा सकती है। इस सीजन में तीन बार बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान तीन डिग्री तक आया तो साल 2014 का रिकॉर्ड टूटेगा। उस साल आठ जनवरी को पारा इतना ही रहा था। बीते वर्षों में जनवरी में पारे की बात करें तो वर्ष 2017 में न्यूनतम पारा मानइस एक डिग्री तक आया था। 2019 में यह 5.3 डिग्री था। बीते साल 2022 में यह 4.5 डिग्री रहा था। बीते 12 सालों के ट्रेंड के मुताबिक जनवरी के दूसरे पखवारे के आसपास अच्छी बारिश हुई है। 2021 में यह एक मिमी. ही रही, लेकिन 2020 में 39.2 मिमी. बारिश हुई थी। 2012 में तो 55.4 मिमी. पानी गिर चुका है। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक सीएम नौटियाल कहते हैं कि 72 साल बाद पहली बार लगातार तीन ला निनया हो रहे हैं। नतीजतन भारत में अधिक सर्दी हो रही है। अफगानिस्तान, ईरान और हिंदुकुश से होती हुई सर्द जेट स्ट्रीम भारत की ओर ठंड लाएगी।

Gonda : इंटर तक के सभी स्कूल, कालेज बंद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular